उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाज़ारखाला के टिकैतगंज स्थित मास्टर कन्हैयालाल रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो समुदाय के बीच हुई मामूली कहासुनी, देर शाम आपसी संघर्ष में बदल गई और दोनों तरफ से उन्मादी नारे लगने लगे।
सैकड़ों लोग घरों से निकल आए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसमे कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं,पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों के खिड़की-दरवाज़े बंद कर लिए तो दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे।
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन उपद्रवियों से सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। करीब दो घंटे तक उपद्रवियों ने इलाके में घूम-घूमकर तोड़फोड़ की। पुलिस की टीमें जब एक तरफ के लोगों को संभालने की कोशिश करतीं तो दूसरी ओर से पथराव-फायरिंग शुरू हो जाती। आक्रोशित लोगों ने कई बार पुलिस की टीमों को खदेड़ दिया।
पथराव और तोड़फोड़ में तीन कारें और चार दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, कुछ लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है। डीआईजी व प्रभारी एसएसपी आर के चतुर्वेदी और डीएम राजशेखर सहित पुलिस-प्रशासन के आलाअफसरों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाज़ारखाला के टिकैतगंज क्षेत्र में आसपास ही दो धार्मिक स्थल हैं। एक पक्ष की ओर से धार्मिक स्थल के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया था जबकि शुक्रवार होने के कारण दूसरा पक्ष भी वहां इकट्ठा था।, एक पक्ष के लाउडस्पीकर की आवाज़ बंद करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन देर शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई गाडि़यों के शीशे टूट गए। उधर इस धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किये जाने की भी खबर फैलने लगी जिससे तनाव बढ़ने लगा।
30 मई 2015 - 14:28
समाचार कोड: 692774
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाज़ारखाला के टिकैतगंज स्थित मास्टर कन्हैयालाल रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो समुदाय के बीच हुई मामूली कहासुनी, देर शाम आपसी संघर्ष में बदल गई और दोनों तरफ से उन्मादी नारे लगने लगे।